सरकारी नौकरी : भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तत्काल करें आवेदन

MS Malik
By
4 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय सेना में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी ह। भारतीय सेना ने देश भर में उत्तराखंड सहित अग्निवीरों की बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 20 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए युवा का आठवीं-10वीं पास होना जरूरी है। अब सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जिन तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा। आइए जानते है पूरा प्रोसेस और डिटेल्स..

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा आगरा, आइजोल, अल्मोड़ा, अमेठी, बरेली, बैरकपुर, बेहरमपुर, कटक, गोपालपुर, हमीरपुर और अन्य स्थानों सहित कई स्थानों पर भर्ती रैली (Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2023) आयोजित की जाएगी। ये भर्ती अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी) (सभी शस्त्र), अग्निवीर (क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी) (सभी शस्त्र), अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएगी।

इन पदों (Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2023) के लिए 16 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 15 मार्च, 2023 तक समाप्त होनी थी। लेकिन लास्ट डेट बढ़ा कर 20 मार्च कर दी गई थी। भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 से आयोजित की जाएगी।

आवेदन के लिए शैक्षिणिक योग्यता
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) (ऑल आर्म्स) – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 45% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं / मैट्रिक पास होना चाहिए। साथ ही प्रत्येक विषय में 33% मार्क्स होने चाहिए।

अग्निवीर (टेक्निकल) (ऑल आर्म्स) – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2/इंटरमीडिएट परीक्षा साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 40% अंकों के साथ 10+2 / इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

अग्निवीर (क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल) (ऑल आर्म्स) – 10+2 / इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) में कुल 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

अग्निवीर ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से प्रत्येक विषय में 33% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

अग्निवीर ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) – 33% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा और भर्ती प्रक्रिया
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 17 1/2 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अग्निवीर भर्ती के लिए अब उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी। बताया जा रहा है कि अग्निवीर की नई भर्ती प्रक्रिया के तहत भर्ती के लिए टेस्ट यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइन होगा। ये एग्जाम एक घंटे का होगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर अलॉट किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 250/- रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/Default पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!