दुखद: राजधानी देहरादून में दो अलग अलग हादसों में नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में दो अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में 16 वर्षीय दो किशोरों की नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

आज प्रातः डायल 112 देहरादून द्वारा समय 7:58 पर SDRF को सूचित कराया गया एक कॉलर नाम अभिषेक थापा द्वारा बताया गया कि एक लड़का नदी में डूब गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।

उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ अल सुबह शिखर फॉल में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।

जनपद देहरादून- डूबा किशोर, SDRF ने किया शव बरामद

दूसरे हादसे के बारे में कल शुक्रवार को नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा देर रात SDRF को सूचित कराया गया था कि जाखन चौकी क्षेत्र में एक लड़का नाम अभिषेक (उम्र 16 वर्ष) पुत्र अशोक महतो पता मानव कल्याण केन्द्र 35A कैनाल रोड़ किशनपुर देहरादून लापता है। जो दिन में अपने साथियों के साथ जाखन क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। आशंका है कि वह डूब गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। पानी का दबाव व अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज दिनांक 16 जुलाई की प्रातः SDRF की डीप डाईविंग टीम डाकपत्थर से पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पहुंची। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF के डीप डाइवर आरक्षी लक्ष्मण सिंह द्वारा गहराई में जाकर उक्त लड़के के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!