देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए देहरादून में यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के कारण देहरादून–दिल्ली दून एक्सप्रेस- वे को 12 अप्रैल से यातायात के लिए पूर्णतः बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का उपयोग करें। सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

सहारनपुर / रुड़की / दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट
देहरादून शहर से बाहर जाने वाले वाहन:
रूट A:
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट → आगे गंतव्य
रूट B:
रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला → हरिद्वार → आगे गंतव्य
छुटमलपुर / बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → शाकुंभरी देवी → छुटमलपुर → आगे गंतव्य
दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / छुटमलपुर से देहरादून / मसूरी आने वाले वाहन
छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला चौक → प्रेमनगर → ठाकुरपुर हाईवे → प्रेमनगर चौक → बल्लूपुर चौक → आगे गंतव्य
भारी वाहनों के लिए निर्देश
सभी भारी वाहनों को भी उपरोक्त डायवर्जन रूट का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के भीतर अनावश्यक प्रवेश से बचने की सलाह दी गई है।
पुलिस की अपील
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि
ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें,
अनावश्यक यात्रा से बचें,
ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें,
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है।









