देश भ्रमण पर निकली मालवीय पहुंची देहरादून, डीएम ने मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपने कार्यालय में देश भ्रमण पर निकली साईकल राईडर सुश्री आशा मालवीय से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मालवीय को जनपद देहरादून की ओर शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर हौसला बढाया।

जिलाधिकारी ने सुश्री मालवीय एकल महिला साईकिल यात्री की इस महिला सशक्तीकरण की पहल को सरहाते हुए कहा कि उनकी यात्रा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश देती हैं तथा महिलाओं को हार न मानने के लिए जागरूक कर रही हैं उन्होने कहा कि यदि मन में जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नही है इस बात को चरितार्थ कर रही है। उनका यह कार्य बालिकाओं/महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करेगा। ग्राम नाटाराम राजगढ मध्यप्रदेश निवासी सुश्री आशा मालवीय द्वारा सम्पूर्ण भारत की (एकल महिला) साइकिल यात्रा करके महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण विषय पर देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

सुश्री मालवीय विगत 01 नवम्बर, 2022 को अपने राज्य मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपाल से साइकिल यात्रा प्रारम्भ करते हुए इन्होंने 23 राज्यों से होते हुए 19750 किमी. से ज्यादा दूरी तय करके उत्तराखण्ड मे 24वें राज्य के रूप में साइकिल यात्रा पर हैं। सुश्री मालवीय द्वारा 28 राज्यों की कुल 25,000 किमी की साइकिल यात्रा पूरी करके देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2023 को अभियान का समापन करने का लक्ष्य रखा गया है। सुश्री आशा मालवीय एक निर्धन परिवार से हैं, जिनके पिता नही है, फिर भी उन्होंने अपने जज्बे को कम नही होने दिया। मालवीय ने अब तक विभिन्न राज्यों 17 मुख्यमंत्री, 17 राज्यपाल से मुलाकात की तथा अबतक लगभग 1 हजार आईएएस तथा 1 हजार आईपीएस अधिकारियों के साथ ही 15 राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर चुकी हैं। सुश्री मालवीय ने बताया कि वे अबतक महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के 300 से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!