देहरादून: BSC एग्रीकल्चर के छात्र ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मंडुवाला क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक युवक की पहचान Kedibamgumheing Liegise S/O- Heiramchube Liegise Age-22 Years, R/O – H. no. 64C, Peukwakram Colony, Peren Town, Peren Hq, Peren Nagaland के रूप में हुई।

मृतक युवक डॉल्फिन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर 6th सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था, जो वर्तमान में मंडुवाला क्षेत्र में तिलक सिंह पुत्र स्व0 पदम प्रकाश निवासी अपर माण्डुवाला के मकान में किराये पर रहा था, मृतक युवक द्वारा छत के लिये जा रही लोहे की सीढ़ी पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी, पुलिस द्वारा मृतक के शव नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!