देहरादून : एम्बुलेंस में हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने महिला समेत चार तस्कर दबोचे

MS Malik
By
3 Min Read

एंबुलेंस में महिला को मरीज बनाकर कर रहे थे शराब तस्करी
रानीपोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला सहित कुल 04 अभियुक्तों को 20 पेटी अवैध देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने एंबुलेंस में फर्जी मरीज की आड़ में शराब तस्करी कर रहे एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष रानीपोखरी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों /शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए देर रात्रि रानीपोखरी थाने के गेट के सामने बैरियर लगाकर देहरादून से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, समय 00:35 बजे देहरादून की तरफ से तेजी से एक एम्बुलेंस लगातार सायरन बजाकर आ रही थी, जबकि रात्रि के समय में पूरी रोड खाली थी।

शक होने पर बैरियर लगाकर उक्त एंबुलेंस को रोका गया, तो एंबुलेंस में एक महिला लेट रखी थी, तथा ड्राइवर के अतिरिक्त दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे ड्राइवर से बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो एक दम से घबरा गया और कुछ नहीं बता पाया शक होने पर एंबुलेंस को चेक किया गया तो एंबुलेंस में गत्ते की पेटियां भरी थी जिसके ऊपर महिला को लिटाया गया था पेटियों को खोल कर चेक किया तो उसमें अवैध देसी की कुल 20 पेटियां ( 960 पव्वे जाफरान देसी मसालेदार शराब) बरामद हुए। महिला सहित एंबुलेंस चालक व एंबुलेंस में सवार दो अन्य व्यक्तियों कुल चार अभियुक्त गणों को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हमारे द्वारा देहरादून से अवैध शराब लाकर ऋषिकेश बेचने के लिए ले जा रहे थे, तथा जगह-जगह पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता है। अभियुक्ता रवीना भटनागर के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश एवं थाना रानीपोखरी में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष ( एंबुलेंस चालक)।

2- प्रिंस पुत्र शेर सिंह निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष।

3- सनी पुत्र पप्पू निवासी बापू ग्राम वीरभद्र ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष।

4- रवीना भटनागर पत्नी राजू भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!