देहरादून: भट्टा फॉल के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई कार, पांच लोग घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी से देहरादून आ रही एक बुलेरो भट्टा फॉल से थोड़ा आगे मसूरी की तरफ डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बुलेरो में चालक समेत पांच लोग सवार थे।

सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पांचों व्यक्तियों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में गंभीर घायल अमित राणा को हायर सेंटर रेफर किया गया है, अन्य घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

घायल व्यक्तियों के नाम-पते

1- हिमांशु कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी मोहिनी रोड डालनवाला देहरादून चालक

2- अमित राणा निवासी देहरादून

3- मुकेश कुकरेती पुत्र किशोरी लाल निवासी चंबा टिहरी

4- गिरीश शर्मा पुत्र खजम सिंह निवासी डाकपट्टी विकास नगर उम्र 27 वर्ष

5- गिरीश रावत निवासी कोटद्वार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!