देहरादून में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, ट्रक ड्राइवर एवं कार सवार हरियाणा निवासी युवती की मौके पर ही मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मंगलवार तड़के राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र के लाल थप्पड़ में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवती एवं ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के समय ट्रक ड्राइवर टायर बदल रहा था जिसको तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि लाल थप्पड़ में एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी साईड में लगा नीचे उतर कर ट्रक का पिछला टायर बदल रहा था। जब ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में दो युवक एवं दो युवतियां सवार थी जिन्होंने शराब का अत्यधिक सेवन क्या हुआ था। नशे की हालत में यह लोग तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए जा रहे थे। अत्यधिक नशे में होने के कारण स्कार्पियो चालक गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे जाकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और ट्रक ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं स्कॉर्पियो में फ्रंट सीट पर बैठी एक युवती की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्कार्पियो सवार घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतकों को कानूनी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!