देहरादून: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारों का हुआ सम्मान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं वार्ड 78 टर्नर रोड़ से पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को सम्मानित कर राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि भारत में आजादी से लेकर अब तक प्रेस की अहम भूमिका रही है। भारत में अंग्रेजों के राज के दौरान क्रांतिकारियों का सबसे बड़ा हथियार प्रेस ही रहा। भारत की आजादी में प्रेस निर्णायक भूमिका में रहा है।
उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। स्वतंत्र प्रेस को अक्सर बेजुबानों की आवाज कहा जाता है, जो शक्तिशाली शासकों और दलितों, पिछड़ों और गरीबों के बीच की कड़ी है। यह व्यवस्था की बुराइयों को सामने लाता है और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली के मूल्यों को मजबूत करने की प्रक्रिया में सरकार की मदद करता है। कोई आश्चर्य नहीं कि इसे एक मजबूत लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक क्यों कहा जाता है, और एकमात्र ऐसा जहां आम लोग सीधे भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पत्रकारों को समाज का आईना कहा जाता है, जो सच्चाई दिखाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का प्रतीक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!