SBI में 8283 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती, 7 दिसंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

जारी सूचना के अनुसार जूनियर एसोसिएट के पद परों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर होगा। इसके तहत प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 के महीने में हो सकता है। वहीं मुख्य परीक्षा फरवरी के महीने में कंडक्ट कराई जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

17 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया sbi.co.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

नई दिल्ली। बैंक में जॉब का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए काम की अपेडट है। एसबीआई ने 8 हजार से अधिक जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज 17 नवंबर, 2023 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 7 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को sbi.co.in पर जाना होगा।

जारी सूचना के अनुसार, जूनियर एसोसिएट के पद परों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षा के आधार पर होगा। इसके तहत, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 के महीने में हो सकता है। वहीं, मुख्य परीक्षा फरवरी के महीने में कंडक्ट कराई जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क परीक्षा भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, संपर्क जानकारी और ईमेल पता सहित आवश्यक विवरण प्रदान करें। अब जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। अब दिशानिर्देशों के अनुसार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों, जैसे कि आपकी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवेदन पत्र में निर्दिष्ट किसी भी अन्य दस्तावेज की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। सुनिश्चित करें कि अपलोड की गई फ़ाइलें निर्धारित आकार और प्रारूप मानदंडों को पूरा करती हैं। इसके बाद, शुल्क जमा करें। फीस जमा करने के बाद एक बार अच्छी तरह से पूरो फॉर्म को पढ़ लें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!