पार्षद प्रत्याशी के सौजन्य से फ्री मेहंदी लगवाने का शिविर कल शनिवार को

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। जैसे-जैसे निकाय चुनाव की हलचल बढ़ रही है वैसे वैसे ही चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। कई प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र को त्योहारों के पावन पर्व की बधाई वाले बैनर पोस्टर से पाट दिया है तो कहीं चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने के इच्छुक प्रत्याशी लोगों से जनसंपर्क करने में जुट गए हैं।

वहीं, नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 4 राजपुर से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी सुधीर पुंडीर ने मातृ शक्ति के लिए एक अच्छी पहल की है। उन्होंने शनिवार को क्षेत्र की महिलाओं के लिए फ्री मेहंदी लगवाने हेतु शिविर का आयोजन किया है। सुधीर पुंडीर ने बताया कि वह साफ सुथरी राजनीति के पक्षधर हैं। मेरे बड़े भाई पूर्व प्रधान समीर पुंडीर जी लगभग 15 वर्षों से क्षेत्र के विकास हेतु सक्रिय रहते हैं। पुंडीर ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की मातृ शक्ति के लिए शनिवार को फ्री मेहंदी के शिविर का आयोजन किया है जिसमें क्षेत्र की मातृ शक्ति दिनभर शिविर में जाकर फ्री मेहंदी लगवाने का लाभ उठा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!