पौड़ी जिले के थापली गांव में देर रात मकान में लगी आग, बुजुर्ग पति पत्नी की जलकर मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पौड़ी जिले में पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है।

सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई।

चूल्‍हे की आग से लगी मकान में आग

उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!