बसपा ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशी किये घोषित, दो मुस्लिम उम्मीदवार शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

हरिद्वार में मुस्लिम प्रत्यशी आने से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए और मुश्किल हुईं जीत की डगर

देहरादून। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें दो प्रत्याशी मुस्लिम है जो कि निश्चित रूप से कांग्रेस की राह में रोड़ा बनेंगे। बसपा ने हरिद्वार लोकसभा सीट से मौलाना जमील अहमद कासमी को टिकट दिया है जो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट से वर्ष 2012 में विधायक रहे हैं। हरिद्वार जिले में लगभग 23% मुस्लिम मतदाता है। यदि मुस्लिम मतों का थोड़ा भी रुख बसपा की तरफ हुआ तो भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने पहले से ही कमजोर माने जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की राह कठिन होना निश्चित है।

इसी प्रकार बसपा ने नैनीताल उधामसिंह नगर से अख्तर अली को प्रत्याशी बनाया है जो कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की राह में कांटे बिछाने का काम करेंगे।

पार्टी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से गम्भीर सिंह बिष्ट को टिकट दिया है।

टिहरी सीट से बसपा ने नीम चन्द्र छुरियाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

अल्मोड़ा सुरक्षित सीट से पार्टी ने नारायण राम को हाथी का सारथी बनाकर भेजा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!