बीच सड़क मारपीट व जानलेवा हमले के दो अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से कार सवारों पर किया था जानलेवा हमला

देहरादून। दून पुलिस ने बीच सड़क जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
दिनांक 6 जुलाई 25 को वादी दीपांकर सिंह पुत्र जगबीर सिंह हाल पता संजय कुमार प्रकाश लोक कॉलोनी शिमला बायपास ने थाना बसंत विहार थाना में तहरीर देते हुए बताया पर कि पांच जुलाई शनिवार रात को वह अपनी गाड़ी से रिश्तेदार को उनके घर छोड़ने जा रहे थे, आइटीबीपी गेट से थोड़ा आगे एक अन्य वाहन संख्या UK 07FB 0200 वर्ना कार तथा एक बिना नंबर की लाल रंग की बुलेट मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेजी से आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, घटना के बाद वाहन सवार लोगो द्वारा उनके साथ गाली गलौज करते हुए उनके तथा उनके भाई के ऊपर लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमे उन्हें तथा उनके भाई को गंभीर चोटें आई, वे लोग मौके पर उनके भाई को मृत समझ कर वहां से भाग गए।

मारपीट करने वाले में 1- फखरुद्दीन निवासी मेंहूंवाला 2- कबीर निवासी टर्नर रोड 3- चैतन्य शर्मा निवासी चंद्रबनी 4- सिद्धार्थ शर्मा 5- देवांश वर्मा व अन्य कई लोग थे। तहरीर पर तत्काल थाना बसंत विहार पर धारा 109(1)/191 (2/281 /324(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त कबीर तथा सिद्धार्थ शर्मा को बसंत विहार क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

दोनो अभियुक्तों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु दबिश जारी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- सिद्धार्थ शर्मा पुत्र संदीप शर्मा निवासी मकान नंबर -07, संगम विहार जीएमएस रोड, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।

2- कबीर पुत्र इनाम निवासी कांवली गांव, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 23 वर्ष। उक्त आरोपीयों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं जिनमें
अभियुक्त सिद्धार्थ शर्मा पर
1- मु0अ0सं- 43/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/193(3) बीएनएस
2- मु0अ0सं0- 66/25 धारा 115(2)/352/351(2)/191(2) बीएनएस
3- मु0अ0सं0- 73/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(2) बीएनएस
4- मु0अ0सं0-211/2024 धारा 118(1)/191(2) बीएनएस

जबकि कबीर के खिलाफ भी
1- मु0अ0सं0- 43/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/193(3) बीएनएस
2- मु0अ0सं0- 73/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(2) बीएनएस
3- मु0अ0सं0-211/2024 धारा 118(1)/191(2) बीएनएस

पुलिस टीम
1- व०उ०नि० दुर्गेश कोठियाल, थाना वसंत विहार
2- उ०नि० नीरज त्यागी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर
3- का० अनुज
4- का० अनिल
5- का० शार्दुल विक्रम
6- का० नीरज घिल्डियाल
7- का० आशीष शर्मा SOG

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!