ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन, देर रात ली अंतिम सांस

MS Malik
By
1 Min Read

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. बालमोराल कैसल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. आज ही शाम को बकिंघम पैलेस ने कहा था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. बता दें कि 96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से कई बार तबियत खराब होने के बाद उबरी थीं. लेकिन इस कारण उनके चलने और खड़े होने में दिक्कतें आ गईं थी।
बुधवार को आराम करने की सलाह के बाद महारानी अपने वरिष्ठ राजनैतिक सलाहकारों के साथ पूर्व नियोजित बैठक में शामिल नहीं हुईं. इससे पहले उन्होंने स्कॉटलैंड के पहाड़ों पर बने राजमहल बालमोराल में प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले बोरिस जॉनसन से मुलाकात की थी और नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस की नियुक्ति की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!