भाजपा के राज्यसभा सांसद की कोरोना से मौत, सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज की मंगलवार को मौत हो गई। एक महीने पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद उन्हें वड़ोदरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात बिगड़ने पर बाद में चेन्नई के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।डॉक्टर्स के मुताबिक आज हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 4 महीने पहले ही भारद्वाज गुजरात से राज्यसभा के लिए सदस्य चुने गये थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!