भाजपा ने जारी किया चुनाव घोषणा पत्र, गरीब महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त

MS Malik
By
2 Min Read

बजट भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र मेंमें रोजगार एवं शिक्षा के लिए कुछ नहीं

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र का नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने संयुक्त रूप से घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़ कर घोषणा पत्र की मुख्य बातें बताईं।इस दृष्टि पत्र में भाजपा ने बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई वादा नहीं किया है। साथ ही दृष्टि पत्र में शिक्षा के लिए भी कोई जिक्र नहीं किया गया है।

दृष्टि पत्र के प्रमुख बिंदु

उत्तराखंड में सशक्त कानून लाया जाएगा

हिम प्रहरी योजना को शुरू किया जाएगा

सीमांत क्षेत्र में बसने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी

किसान सम्मान निधि में राज्य से 6 हजार रुपए और मिलाकर कुल 12 हजार रुपए मिलेंगे

उत्तराखंड में गरीब महिलाओं को साल भर में 3 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे

बीपीएल परिवार की महिलाओं को ₹2000 प्रतिमाह मिलेंगे

108 योजना को सशक्त बनाकर सचल चिकित्सा में तब्दील किया जाएगा

प्रदेश के मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा

प्रदेश में 45 और पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर विकसित किया जाएगा

साहसिक और इको टूरिज्म बोर्ड का गठन होगा

श्रमिकों के लिए 5 लाख तक के बीमा बीमा कवर योजना शुरू होगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!