मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग की बैठक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड़ स्थित अपने कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा की।

विधायक जोशी ने अधिकारियों से कहा कि सड़क क्षेत्र में विकास का प्रतिबिम्ब होता है इसलिए सड़कों की स्थिति को प्राथमिकता पर ठीक करवाया सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जिला योजना, राज्य योजना, वार्षिक नवीनीकरण योजना जैसे अन्य मदों से क्षेत्र में हो रहे कार्यो की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि राज्य योजना के कार्यो का आगणन तैयार कर अतिशीघ्र शासन को भेंजे ताकि स्वीकृति प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारम्भ किये जा सकें।

विधायक जोशी ने अधिकारियों को कहा कि वन विभाग में अटकी सड़कों के निस्तारण के लिए नोडल नामित कर कार्य किया जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, भाजपा मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!