मालदेवता शेरकी में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जागरूकता अभियान कैम्प का आयोजन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा मालदेवता शेरकी ग्राम पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित बच्चों और महिलाओं को बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भिक्षावृत्ति और कूड़ा बीनना, बाल श्रम और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इसके साथ ही चाइलड हेल्पलाइन टीम द्वारा बच्चों और बड़ों को 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि बालिका या बालक मुसीबत में है तो वह 1098 पर कॉल कर सकते हैं। तुरंत 1098 की टीम रिस्पांस करते हुए आपकी मदद करेगी। यह रात और दिन चलने वाले आपातकालीन निःशुल्क सेवा है। बच्चों को गुड टच बैड टच, के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम नंबर 1930 की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान कैम्प में चाइल्ड लाइन टीम से ऋषभ, जगत सिंह, रक्षा रावत, सविता के साथ ही निवर्तमान ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, आगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वीटी बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!