मुख्यमंत्री आवास में 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, दो साल पहले भाई भी कर चुका है सुसाइड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया मृतका रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। युवती का परिवार गाय की देखभाल करता था, अपने कमरे में लगाई फांसी। आत्महत्या करने वाली युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही युवती। 2 साल पहले युवती के भाई ने भी लगाई थी अनारवाला में फांसी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था। युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। खबर यह भी है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी देहरादून के अनारवाला में फांसी लगाई थी। 24 साल की सुलेखा ने खुदकुशी क्यों की है यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!