युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला का सम्मान समारोह आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read


युवा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, महापौर सुनील उनियाल गामा विधायक गणेश जोशी रहे मौजूद

देहरादून। महानगर भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला जी का स्वागत समारोह बाइक रैली द्वारा किया गया।

बाइक रैली लॉर्ड वेंकटेश्वरा से शुरू होकर ओरिएंट चौक घंटाघर चौक से दर्शन लाल होते हुए भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में पहुंची जिसके बाद महानगर कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशुल चावला का स्वागत किया गया।

जिसमें मा0 राज्यसभा सांसद/ राज्यमंत्री नरेश बंसल ने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ होती है आज हमारा देश एक युवा देश है और युवा मोर्चा के ऊपर पार्टी को मजबूत करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने की।

कार्यक्रम में विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास, विधायक गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा आशीष रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल बंदोली,महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, महामंत्री सतेंद्र नेगी, ओम कक्कड़, राहुल रावत, सिद्धार्थ राणा, प्रशांत खरोला, विवेक कोठारी, राहुल लारा, जितेंद्र बिष्ट, निखिल शर्मा, मनीष रावत, शंकर रावत, कुलदीप पंत, दीपक नैथानी, अंकित जोशी, सोनू सरदार सहित सभी पदाधिकारी गण एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!