यूक्रेन ICJ की शरण में, नरसंहार के लिए रूस को ठहराया जाए जिम्मेदार : जेलेंस्की

MS Malik
By
2 Min Read

एजेंसी
रूस के हमले से यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए. रूसी सेना ने जमकर कहर बरपाया, जिसका जवाब यूक्रेन की सेना ने भी दिया है. इस समय यूक्रेन के लोग डरे हुए हैं और उन्हें लग रहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर कब्जा कर सकता है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Vladimir Zelensky) ने बताया कि उन्होंने रूस के खिलाफ अपना आवेदन आईसीजे को सौंप दिया है. जेलेंस्की ने कहा कि आक्रामकता को सही ठहराने और नरसंहार के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. हम रूस को अब सैन्य गतिविधि बंद करने का आदेश देने वाले एक तत्काल निर्णय का अनुरोध करते हैं और अगले सप्ताह से इस पर ट्रायल शुरू होने की उम्मीद करते हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण नरसंहार की दिशा में उठा गया कदम है. रूस ने बुराई का रास्ता चुना है और दुनिया को उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए. रूस सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है, जिसके चलते उसके पास प्रस्तावों को वीटो करने की शक्ति है. जेलेंस्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण को यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों की जांच करनी चाहिए. उन्होंने रूसी आक्रमण को ‘‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’’ करार दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!