यूपी : पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले चौधरी पार्टी संगठन में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। भाजपा हाईकमान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी जाट नेता भूपेन्द्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर किसान आंदोलन के कारण दूर हो रहे किसानों विशेषकर जाटों को साधकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया है।चौधरी वर्तमान में यूपी विधान परिषद के सदस्य भी हैं। जबकि इससे पहले भी वे 2016 में बीजेपी के एमएलसी चुने गये थे।

यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद जिले से आते हैं। बता दें कि बुधवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी सरकारी काम से आजमगढ़ एक कार्यक्रम में भाग लेने गए ‘थे। उसी दौरान हाईकमान ने उन्हें तत्काल दिल्ली पहुंचने के लिए कहा था। मंत्री भूपेंद्र चौधरी सभी काम छोड़कर अचानक दिल्ली पहुंचे। कल से ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भूपेंद्र चौधरी के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी। दिल्ली में आज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उसके बाद हाईकमान ने भूपेंद्र चौधरी को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की मुहर लगा दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!