देहरादून : वार्ड में शीघ्र लाइटें ठीक नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों संग पार्षद करेंगे नगर निगम का घेराव

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून के अंतर्गत चंद्रबनी वार्ड के ग्राम धारा वाली, पट्टीयों वाला, चोयला, भूतो वाला, अमर भारती, कैलाशपुर, पित्तथू वाला आदि गांव में 300 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब है जिसकी शिकायत संबंधित कंपनी को करने के साथ साथ क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला द्वारा नगर निगम बोर्ड बैठक में भी महापौर नगर निगम देहरादून एवं नगर आयुक्त के सम्मुख की गई थी। क्षेत्रवासियों द्वारा भी कई बार नगर निगम को लाइटों की कम्पलेन लिखाई गई है परंतु ईसीएल कंपनी द्वारा चंद्रबनी वार्ड की स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं कराई गई। जिस कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि स्थानीय जनता आक्रोशित हैं। क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला ने कहा कि नगर निगम के पथ प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था दो ही मुख्य कार्य हैं पर इन कार्यों के इन होने के कारण लोगों द्वारा नगर निगम का के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही लाइटें सही नही कराई गई तो उन्हें मजबूरन क्षेत्र की जनता के साथ धरना प्रदर्शन के साथ ही नगर निगम कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होना पड़ेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!