भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से मुलाकात कर पूर्व सीएम की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने महापौर सुनील उनियाल गामा एवं जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात कर एक लिखित शिकायत सौंपी। इस शिकायत में उन लोगो के ख़िलाफ़ कठोर कानूनी कार्यवाही की माँग की गई जिन लोगों ने हाल में ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ पोर्टल पर झूठी व भ्रामक खबरें चला कर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के खिलाफ दुराग्रह से झूठी अफवाह फैलाकर कर उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का काम किया है।

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया कि इस प्रकार से किसी भी राजनैतिक व समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति की प्रतिष्ठा व छवि को धूमिल करने के लिए झूठी व बिना आधार की खबरों को सोशल मिडिया में चलाने वालो के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र रावत मोनी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, एडवोकेट पृथ्वीराज चौहान सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!