राजधानी में 18 वर्षीय युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

दून यूनिवर्सिटी रोड पर झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस, पिस्टल छोडकर भाग गया था अभियुक्त युवक

देहरादून। राजधानी पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक चौकी बाईपास पर सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लड़के दून यूनिवर्सिटी रोड पर लड़ाई कर रहे हैं एंव संभवत उनके पास अवैध असलहे भी हैं, सूचना पर चौकी प्रभारी बाईपास मय फोर्स व थाना मोबाइल के मौके पर पहुंचे, तो यूनिवर्सिटी गेट के गार्ड द्वारा बताया गया कि कुछ लड़के यहाँ पर आपस मे झगड़ रहे थे। झगडे के दौरान उनमें से एक युवक अपना बचाव करते हुए युनिवर्सिटी के गेट के पास आ गया। जिसे युनिवर्सिटी के गार्ड द्वारा पकडा गया तो उसके पास रखा अवैध पिस्टल वहां गिर गया। इस दौरान मौका पाकर वह युवक अपना हाथ छुडाकर अवैध पिस्टल को वहीं छोड़कर वहां से भाग गया।

पुलिस द्वारा आस-पास के लोगों से युवक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने के दौरान पता चला कि उक्त युवक का नाम हर्ष थापा है, जो कारगी चौक के आसपास कहीं रहता है। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त हर्ष थापा पुत्र हरि थापा, निवासी शान्ति विहार कारगी चौक थाना पटेलनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा संख्या: 392/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। बरामद पिस्टल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष थापा से एक अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!