राजधानी में 20 वर्षीय युवक ने होटल में लगाई फांसी, हुई मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक नवयुवक ने होटल के कमरे में फांसी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह के समय कंट्रोल रूम ने थाना राजपुर को सूचना दी की सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है, यह सूचना मिलने पर थाना राजपुर से पुलिस मौके पर पहुंची तो सहस्त्रधारा स्थित होटल हेरिटेज के कमरे में एक युवक ने पंखे से लटक कर फांसी लगाई हुई थी।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को पंखे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह युवक अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने के लिए आया था तथा रात में होटल हेरिटेज में रुका था।

मृतक युवक सावन पुत्र कमल कुमार निवासी- 15 B चुक्खुवाला, राजपुर रोड उम्र 20 वर्ष कैनाल रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता था, मृतक के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!