राजधानी में शोभा यात्रा के दौरान आज कई रूट रहेंगे डायवर्ट, प्लान देखकर निकले बाहर

MS Malik
By
5 Min Read

देहरादून। रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज शनिवार को निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान शहर के अनेक हिस्सों का यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान होने वालीअसुविधा से बचने के लिए रूट प्लान देखकर ही घर से निकले।

दिनांक 20/01/2024 समय – 10.00 से प्रारम्भ

शोभायात्रा का रुट – खेल मैदान परेड ग्राउण्ड – कनक चौक – ओरियन्ट चौक – घंटाघर – पल्टन बाजार – डिस्पेन्सरी रोड़- दर्शनलाल चौक – रेन्जर्स ग्राउण्ड

पार्किंग स्थल –

1- रेन्जर्स ग्राउण्ड
2- मंगला देवी इंटर कॉलेज
3- पवेलियन ग्राउण्ड
4- लार्ड वैंकटेश वेडिंग पॉइन्ट
5- द दून स्कूल के सामने मॉल रोड़ पर खाली मैदान (भारी वाहन बसो हेतु पार्किंग )
6- बन्नू स्कूल रेसकोर्स (भारी वाहन बसो हेतु पार्किंग )

ड्रॉपिंग प्वाइंट
1- घंटाघर ( समस्त चकराता रोड से आने वाली बसें)
2- सर्वे चौक (राजपुर / रायपुर / हरिद्वार रोड से आने वाली बसें)
3- बुद्धा चौक ( सहारनपुर रोड से आने वाली बसें)

डायवर्ट प्वाइंट –
1- आईएसबीटी,कांवली रोड़ की ओर से आने वाले समस्त विक्रम / मैजिक रेलवे गेट से वापस किये जायेगे ।
2- धर्मपुर की ओर से आने वाले समस्त विक्रम वाहन सीएमआई से वापस किये जायेगे ।
3- प्रेमनगर,कौलागढ़ की ओर से आने वाले समस्त विक्रम/मैजिक बिन्दाल से वापस किये जायेगे ।
4- राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले समस्त विक्रम / मैजिक वाहनों को सचिवालय कट से वापस किये जायेगे ।
5- सहस्त्रधारा रोड़ / मालदेवता की ओर से आने वाले समस्त विक्रम / मैजिक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस किये जायेगे ।

यातायात प्लान
1- जूलूस के परेड ग्राउण्ड से प्रस्थान करने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैन्सडॉन चौक की ओर कोई यातायात नही जायेगा, रायपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ईसी रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

2- जूलूस के कनक चौक पर पहुंचने पर ओरियन्ट चौक, पैसिफिक, लैन्सडॉन चौक से कनक चौक की ओर कोई यातायात नही जायेगा एवं राजपुर रोड़ से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
3- जूलूस के घंटाघर पर पहुंचने पर चकराता रोड़ से आने वाला यातायात दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जायेगा जो ईसी रोड़ होते हुए अपने गनतव्य की ओर जा सकेंगे । साथ ही दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नही भेजा जायेगा ।
4- जूलूस के डिस्पेन्सरी रोड़ पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल जाने वाला यातायात दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जायेगा ।
5- जूलूस के दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक,घंटाघर,तहसील से दर्शनलाल चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा ।
6- जूलूस के रेंजर्स ग्राउण्ड पहुंचने पर समस्त स्थानो से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यातायात को सामान्य किया जायेगा ।

नोट– राजपुर व रायपुर रोड़ से चकराता रोड़ जाने वाले समस्त वाहन चालको से निवेदन है कि वे चकराता रोड़ जाने हेतु दिलाराम से कैन्ट व आराघर से प्रिन्स चौक का प्रयोग करें व सभी आम जन से अनुरोध है कि समय 12:00 से 15:00 बजे तक परेड ग्राउण्ड, घंटाघर, दर्शनलाल, राजपुर रोड़, ईसी रोड़, बुद्धा चौक क्षेत्र में यातायात का दबाव अपेक्षित है, अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!