रायपुर में कांग्रेस का बढ़ता कुनबा: नेगी गुरुजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

2

 

पूर्व अधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता; गणेश गोदियाल बोले—बदलाव की चाहत का संकेत

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नेता डॉ. महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व एवं सेवानिवृत्त अधिकारी, युवा, महिलाएं, पुरुष तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े लोग शामिल रहे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार आमजन कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह जनता के बीच बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत है।गोदियाल ने नए सदस्यों से कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए जाने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। नेगी ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता के कांग्रेस से जुड़ने का लगातार बढ़ता क्रम क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव की ओर संकेत करता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जनता में नाराजगी होने का दावा किया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इससे पहले भी नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा क्षेत्र से दो चरणों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षद प्रत्याशी और आम नागरिक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे क्षेत्र में संगठन के विस्तार के क्रम के रूप में बताया।

आज कांग्रेस में शामिल होने वालों में देहरादून बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह पवार, धर्म सिंह, मनीष नेगी, अनस अहमद, वीर मलिक, उम्मेद सिंह रावत जौनपुरी, कमल सैनी, प्रदीप बडोनी, संजय रावत, आकाश राणा, सुनीता मौर्य, आशा सिंह, वीरेंद्र सेंदरी (पूर्व प्रधान अखंडवाली, भिलंग), मीना उपाध्याय, नरदेव सिंह, सुकन्या देवी, प्रेम सिंह सेदरी, सुभाष रमोला, वीरेंद्र सिंदरी, गौरव बिष्ट, नंदन नेगी, प्रदीप रावत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की बात कही।