राहुल गांधी की सजा पर रोक से कांग्रेसी खुश, विकास नगर में आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा को स्टे किए जाने पर उत्साहित कांग्रेसियों ने विकास नगर में आज जश्न मनाया। भारत जोड़ो यात्रा के बाद में कलेवर में नजर आ रहे राहुल गांधी की सजा पर रोक से हर कांग्रेसी के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही थी। कांग्रेस जनों ने इस मौके पर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जैसे ही राहुल गांधी की सजा पर रोक की खबर आई वैसे ही उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वता ही स्वतः स्फूर्त ढंग से तिलक भवन इकट्ठा होना शुरू हो गए और एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां देने लगे। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक भवन से जुलूस की शक्ल में जमकर नारेबाजी करते हुए पहाड़ी गली चौक पहुंचे और वहां पहुंच कर उन्होंने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चूग ने राहुल गांधी की सजा पर रोक को लोकतंत्र की संविधान की और कानून की जीत बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को देश के विपक्ष को नेतृत्व विहीन करने के लिए सरकार ने बकायदा साजिश करके राहुल गांधी के विरुद्ध उनकी संसद सदस्यता रद्द करने का काम करके अपनी तानाशाही का परिचय दिया था। लेकिन देश की जनता विश्वास की जीत हुई, क़ानून की जीत हुई और सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा इस केस में दिए गए निर्णय पर स्वयं ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया। पीसीसी मेंबर संजय जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश यह सिद्ध करता है कि इस देश के लोकतंत्र के चीरहरण का प्रयास किया गया था जो विफल हुआ है।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, पीसीसी मेंबर संजय जैन, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कितेश जयसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, संजय किशोर महिंद्रा, इतेंद्र पुंडीर, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह चौहान, सुरेंद्र शर्मा, पंकज मिश्रा, निरंकार शर्मा, डीके बनर्जी, कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, एंथोनी, फुरकान अहमद, मोहम्मद नईम , संदीप भटनागर, धीरज बॉबी नौटियाल, राजीव शर्मा, संजीव चौहान, पम्मी देवी, हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सोमेंद्र टंडन, विजेंद्र वालिया , नौशाद अली, विशेष शर्मा , आकाशदीप गुप्ता सहित अनेकों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!