रेंजर्स ग्राउंड में नही लगेगा संडे बाजार, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

जाम का सबब बने संडे बाजार पर डीएम का बड़ा एक्शन; आईएसबीटी के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर स्थानान्तरित

बुजुर्गों, बच्चों, आकस्मिक सेवाओं के लिए बाधा दृष्टिगत संडे बाजार शिफ्ट

देहरादून। राजधानी देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला संडे बाजार अब आईएसबीटी के पास मेट्रो की जमीन पर लगेगा। भारी भीड़ और ट्रैफिक की समस्या के चलते यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट रेंजर्स ग्राउण्ड में लगने वाले संडे बाजार के संचालन को आईएसबीटी देहरादून के पास मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर शिफ्ट कर दिया गया है। शहर में जाम का सबब बन चुके यातायात व्यवस्था का दम घोटने वाले संडे बाजार को जिलाधिकारी ने शुक्रवार को स्थानांतरित करने के आदेश आदेश जारी कर दिए। बुजुर्गों, बच्चों तथा आकस्मिक सेवाओं के लिए के फलस्वरूप जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए बाजार को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

रेंजर्स ग्राउण्ड में इस बाजार के दौरान अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक तथा क्रॉस रोड तिराहा/चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ दून मेडिकल कॉलेज/ दून चिकित्सालय आने-जाने वाले रोगियों, उनके परिजनों तथा एम्बुलेंस सेवाओं के आवागमन में भी गंभीर बाधा उत्पन्न होती है।


रेंजर्स ग्राउण्ड के समीप दून अस्पताल सहित शहर के प्रमुख मार्ग, तिराहे, चौराहे एवं विभिन्न कार्यालय स्थित हैं। बाजार के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध का प्रतिकूल प्रभाव बीमार व्यक्तियों एवं आवश्यक सेवाओं पर पड़ता है, जिसके फलस्वरूप जिला प्रशासन ने संडे बाजार को स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया गया है। रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति द्वारा भी बाजार को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था। फिलहाल यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना से संबंधित कोई वास्तविक कार्य प्रारम्भ नहीं हो जाता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!