दुखद: पुलिस लाइन मे तैनात मुख्य आरक्षी नेगी का निधन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

महंत इंद्रेश हॉस्पिटल मे चल रहा था ट्यूमर का इलाज़, वहीं ली अंतिम सांस

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक अत्यन्त दुखद समाचार सामने आया है। पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। दिनेश नेगी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे, जिनका इलाज महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत दिनेश सिंह नेगी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री व 01 पुत्र) हैं, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे तथा दिनेश सिंह नेगी पिछले सप्ताह दिनांक 22 दिसंबर को इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनकी उपचार के दौरान आज निधन हो गया। दिनेश सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!