लोगों ने फूंका भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट का पुतला

MS Malik
By
5 Min Read

बद्रीश कालोनी के लोगों का आरोप, पार्षद कमली भट्ट कर रही हैं जमीन कब्जाने की कोशिश

देहरादून। राजीव नगर बद्रीश कालोनी के रहने वाले विनोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट का पुतला दहन किया। स्थानीय निवासी विनोद कुमार के नेतृत्व में बुद्वा चौक पर एकत्र हुए लोग रैली के रूप में लैंसडौन चौक तक पहुंचे। भाजपा के झंडे हाथ में लेकर चल रहे लोगों ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही भाजपा पार्षद कमली भट्ट मुर्दाबाद के नारे भी लोग रहा रहे थे।

लैंसडौन चौक पहुंच कर विनोद कुमार के नेतृत्व में आये लोगों ने भाजपा पार्षद कमली भट्ट व भाजपा नेता अतुल शर्मा पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, निर्मला, उषा देवी, शालू, वबीता, पुष्पा, अनूप, राजेश, किशोर, राम सिंह, धनी राम सहित बड़ी संख्या में युवा, महिला व पुरूष मौजूद थे।

प्रदर्शनकारी निर्मला, उषा देवी, ने कहा कि हमने 2 साल पहले विनोद कुमार से जमीन ली है लेकिन पार्षद कमली भट्ट हमें परेशान कर रही है। वह हम सब लोगों को डराने धमकाने व गुमराह करने के साथ वहां से भगाने का लगातार प्रयास कर रही है।

जमीन मालिक विनाद कुमार ने कहा उनकी डाण्डा धर्मपुर, बद्रीश कालोनी में जमीन है। जिसमें कुछ लोग रहते हैं तथा कुछ जमीन खाली है जिसे भाजपा पार्षद कमली भट्ट व अतुल शर्मा उनसे स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते 350 गज जमीन फ्री में मांग रहे हैं।

मेरे द्वारा मना करने पर पार्षद कमली भट्ट, भाजपा नेता अतुल शर्मा व उनके अन्य सहयोगियों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती मेरी जमीन पर कब्जा किया गया। जिसका वहां रहने वाले लोगों ने भी विरोध किया लेकिन उन्हें डरा धमकाकर चुप करा दिया गया। जिसे मेरी शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा हटा दिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा इन लोगों के खिलाफ मेरी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया।

यथास्थिति के आदेश का घोर उल्लघन है
विनोद ने बताया अगले दिन 1 अक्टूबर को मेरी भूमि पर विपक्षी अतुल शर्मा अपने 15-20 लोग तथा पार्षद कमली भट्ट को लेकर मौके पर पहूंचा। पार्षद कमली भट्ट के नेतृत्व में ये सभी लोग प्रार्थी की भूमि पर कब्जा करने लगे। जिसका वहां मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा भारी विरोध किया गया।

पार्षद द्वारा स्वंय को जनप्रतिनिधि बताकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके बाद थाना नेहरू कालोनी पुलिस भी मौके पर आयी थी और वो कब्जा हटाया गया। यथास्थिति होने के बावजूद कमली भट्ट, अतुल शर्मा व अन्य कुछ व्यक्तियों का मेरी जमीन पर आना जाना लगातार बना हुआ है जो कि यथास्थिति के आदेश का घोर उल्लघन है।

विनोद कुमार ने कहा इस भूमि की बावत न्यायालय सिविल जज सी0डी0 देहरादून में भी दो दीवानी वाद लंम्बित चला आ रहा है और साथ ही आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी के न्यायालय में भी अपील लंम्बित है। न्यायालय के द्वारा मौके पर यथास्थिति के आदेश पारित किये गये है और मैं पूर्व से ही मौके पर काबिज काश्त चला आ रहा हूं।

जिसकी गलत व्याख्या प्रस्तुत कर विपक्षीगणों ने पुलिस व प्रशासन को गुमराह कर यथस्थिति का गलत वर्णन किया तथा मौके पर पहूंचे पुलिस कर्मी द्वारा भी उक्त आदेश का गलत व्याख्या कर मुझे धमकाने में अग्रसर थे परन्तु मेरे द्वारा पूर्व से ही काब्जा चला आ रहा है।

विनोद ने कहा मुझे डर है कि पार्षद कमली भट्ट व अन्य विपक्षीगण सत्तापक्ष मे होने का लाभ का फायदा उठाकर मेरी भूमि पर जबरदस्ती अवैध रूप से जबरन कब्जा कर सकते है। यह लोग बार-बार जमीन खाली करने की धमकी दे रहे हैं।

विनोद ने कहा हरिजन जाति का गरीब व्यक्ति है तथा उसके शोषण करने के उद्देश्य से विपक्षीगणों द्वारा लगातार अवैध कब्जे व जानलेवा हमलों के प्रयासों से मुझे अत्याधिक आर्थिक व मानसिक हानि हो रही है। इसके साथ ही मुझे पार्षद कमली भट्ट, अतुल शर्मा व उसके साथियों से जान का खतरा बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!