सपा नेताओं ने मेंहुवाला में गणतंत्र दिवस का पर्व ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया

MS Malik
By
1 Min Read

गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया- हाजी असगर अंसारी ने किया ध्वजारोहण .…
देहरादून। समाजवादी पार्टी देहरादून कैंप कार्यालय शिमला रोड मेहूवाला माफी में पूर्व जिला अध्यक्ष गुलफाम अली द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 26 जनवरी 72वां गणतंत्र दिवस का पर्व बड़ी धूमधाम वह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हाजी असगर अंसारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी, पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत अब्बासी, प्रदेश महासचिव डॉ राकेश पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सगीर मिर्जा, हारून सलमानी, जिला कोषाध्यक्ष शशि कुमार यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद, इम्तियाज मलिक, एसजीआरआर छात्र संघ के पूर्व महासचिव अकमल अली, नवाब सलमानी, मास्टर बिरम यादव, समीर मलिक, दानिश आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!