सहस्त्रधारा रोड पर हुई चोरी का खुलासा, ज्वैलरी एवं नकदी समेत शातिर चोर गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में सहस्रधारा रोड स्थित एक घर में हुई चोरी का राजपुर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी किए गए करीब दो लाख रुपये के गहने और 35 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, द्रोण वाटिका निवासी संदीप सैनी ने कुछ दिन पहले अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी, ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आईटी पार्क चौकी की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार की पहचान की गई। बुधवार रात धोरण रोड, आईटी पार्क गेट के पास पुलिस ने ओवेश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी मौजपुर, गली नंबर चार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का निवासी है। उसके पास से चोरी के गहने और नगद बरामद हुए। पुलिस को पता चला कि ओवेश एक टैक्सी चालक है और नशे का आदी है। उसने चोरी के लिए रैकी टैक्सी चलाते समय की थी। जानकारी में यह भी सामने आया कि ओवेश पहले भी दिल्ली में वाहन चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, और आरोपी की घटना में प्रयुक्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!