सावधान: राजधानी में नशा कर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी की शांत फिजाओं में नशे का जहर घुल रहा है। शराब पीकर लोग सड़क पर हुड़दंग मचाते है। ऐसे में अब देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त हो गए है। अगर कोई अब देहरादून में नशे में धुत होकर रात में सड़कों पर हंगामा करता है तो उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इसके निर्देश दिए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि देर रात सड़कों पर नशे की हालत में हुड़दंग करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अब गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही रात 12 बजे के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और बार को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!