सिसोदिया सोमवार को करेंगे “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” सदस्यता अभियान की शुरुआत

302

70 विधानसभाओं के लिए 70 गाड़ी होंगी रवाना, आप चलाएगी सभी विधानसभाओं में सदस्यता अभियान:आप

45 दिन, 6500 जनसभाएं, 1 लाख नए सदस्य और,10 लाख घरों तक पहुंच, ऐसे चलेगा “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने उत्तराखंड में सोमवार से शुरू होने वाले अभियान की जानकारी दी। एक बयान जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सोमवर 01 फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे जहां वो उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान आप उपमुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे होटल सकून, सर्वे चौक के पास एक प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे जिसके तुरंत बाद 70 विधानसभाओं के 70 वीडियो वेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ये वीडियो वेन उत्तराखंड के सभी विधानसभाओं के लिए निकलेगी जहां वीडियो के जरिए पूरे उत्तराखंड में, पार्टी की नीतियां,विकास मॉडल समेत सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत 1 फरवरी से “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान चलेगा जो पूरे 45 दिन चलेगा जिसमें पूरे 6500 जनसभाएं पूरे उत्तराखंड में की जाएंगी। इस दौरान पूरे उत्तराखंड से 1 लाख से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ,10 लाख घरों तक आप के कार्यकर्ता जाएंगे। इस अभियान के तहत चलने वाली वीडियो वेन में 70 विधानसभाओं में 70 गाडियां घूमेंगी जिसमें वीडियो के माध्यम से उत्तराखंड सरकार की नाकामी,जीरो वर्क सीएम, तीसरा विकल्प,समेत विकास मॉडल को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें आप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सभी विधानसभाओं में जाकर पार्टी की नीति से लोगों को अवगत कराएंगे।

आप अध्यक्ष ने बताया उत्तराखंड की जनता आज भी विकास से कोसों दूर है। प्रदेश को बने 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन इन 20 वर्षों में भी राज्य का पूर्ण विकास नहीं हो सका।
आज भी स्वास्थय, बिजली, पानी, रोजगार की समस्या जस की तस बनी हुई है। पलायन ने पूरे पहाड को खाली कर दिया है। गांव के गांव ,आज खंडरों में तब्दील हो गए हैं। इन सबकी जिम्मेदार दोनों सरकारें रही है जिन्होंने यहां बारी बारी राज किया लेकिन विकास करने में सक्षम नहीं हो पाए।

आज युवा अपने रोजगार के लिए महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं,क्या सरकार उनको अपने ही राज्य में रोजगार नहीं दे सकती। ये सरकार की सबसे बडी कमजोरी है जिसका दंश आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है।

आप पार्टी के पास प्रदेश के विकास के कई माॅडल हैं, जिनको वीडियो वैन के जरिए आप पार्टी जनता को दिखाएगी और जनता की समझ में आएगा कि ,वाकई उत्तराखंड में विकास संभव है लेकिन उसके लिए नीतियां स्पष्ट होनी चाहिए। इसके साथ आप पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना विजन पहुंचाएगी ताकि उत्तराखंड की जनता आप पार्टी पर भरोसा जताते हुए आप पार्टी का हिस्सा बनें। ये आम जनता की पार्टी है और आम जनता ही इसकी ताकत है।