भाजपाइयों ने राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों में सुनी प्रधानमन्त्री मोदी के मन की बात

MS Malik
By
3 Min Read

केवल कार्यकर्ता नहीं प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा है प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र को समर्पित जीवन : विनय गोयल

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को समर्पित जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता उसके लिए चिंतन केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ही नहीं राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने आज पार्षद मीनाक्षी मौर्य के गांधी ग्राम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का प्रथम व्यक्ति हो या किसी ग्राम का अंतिम व्यक्ति प्रधानमंत्री विभिन्न संचार माध्यमों एवं व्यक्तिगत रूप से सभी से संपर्क रखते हैं देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने न सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को निखारा है वरन विकास के नए आयामों को छूकर भारतीय परिवारों के रहन-सहन के स्तर को भी ऊंचा किया है।

महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने हेतु व्यवस्था की गई इसके साथ ही
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक हरबंस कपूर, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कैंप कार्यालय माजरी माफी में, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन अजीत चौधरी ने अपने अपने आवास प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने फरीदाबाद में,धर्मपुर विधायक विनोद चमोली महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने कारगी चौक स्थित पार्षद कार्यालय पर, पार्षद सतीश कश्यप ने वार्ड 78 शक्ति केंद्र प्रमुख नाथीराम दीवान के आवास पर,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने दिल्ली यात्रा करते हुए अपने वाहन में, महानगर महिला मोर्चा ने अंबेडकर मंडल में, महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा ने महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड पर,अल्पसंख्यक मोर्चा ने अध्यक्ष जावेद आलम के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के 2021 के प्रथम “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

मन की बात सुनने वालों में प्रमुख कार्यकर्ताओं में अनंत सागर, बचन सिंह चौहान, राजपाल पयाल, शशि जोशी, नवीन नौटियाल, महेश डोभाल, भुवनेश कुकरेती, शुभम तिवारी, लच्छू गुप्ता, भानु पंचोली, ओम प्रकाश, देव लाल, रोहित मौर्य, आशीष बलूनी, भीमसेन मौर्य, इसराइल, कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंघल,राजाराम, मनीष भट्ट,गौरव बुडाकोटी, राजेश रावत,सुखबीर बुटोला,देवीदयाल रावत, कमली भट्ट,अनुज कौशल, पूनम शर्मा, सर्वेश्वरी थपलियाल,इंदु पुंडीर,सौरभ नौडियाल,अवनीश कोठारी, समीर पुंडीर,वैजयंती माला, शांति उनियाल,विनोद पंवार, रजनी तड़ियाल आदि सम्मिलित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!