हिन्दुत्व के मुद्दे से भाजपा को टक्कर देंगे केजरीवाल, दौरे से दूसरी पार्टियों में हलचल

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने एलान किया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल(रिटायर्ड ) मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार आने पर उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। पार्टी से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि इन पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह निर्णय आम आदमी पार्टी का नही बल्कि यहां की जनता ने लिया है।

केजरीवाल ने कहा कि कर्नल कोठियाल वो शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था। कुछ साल पहले केदारनाथ आपदा आई थी। तब इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया, अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। बहुत से देवी देवताओं का वास है पूरी दुनिया से करोडो़ं करोड़ हिन्दू उत्तराखण्ड में श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं।

दून दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो भी किया। उन्होंने घंटाघर से दिलाराम चौक तक रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जेब कतरों की भी खूब मौज रही। कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं की जेबों पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया।

अरविंद केजरीवाल के रोड़ शो में उमडी भारी भीड़
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!