कांग्रेस के ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक संपन्न, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक

MS Malik
By
4 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। देहरादून महानर के ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्रवान किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच हर स्तर पर उठायें। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्रवान करते हुए कहा कि पार्टी ध्वज प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर फहराया जाना चाहिए।

प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त जो लोग रोजगार मे हैं उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है तथा भाजपा के सहयोगी अमीर घराने और अमीर होते जा रहे हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित सरकारी परियोजनाओं और सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेच कर गरीब आदमी को बंधुवा मजदूर बनाने क काम किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री श्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों से समाज का हर वर्ग उपेक्षित है। हमें एकजुटता से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों को जनता तक ले जाने का काम करना है।
महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी होगी। उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों से अपने-अपने वार्ड में पार्टी कार्यालय खोलने और उस पर पार्टी ध्वज फहराने के साथ ही नियमित रूप से मासिक बैठक करने का आह्रवान किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, डाॅ0 विजेन्द्र पाल सिंह, अशोक वर्मा, विरेन्द्र सिंह नेगी,सोम प्रकाश बाल्मीकि, अशोक मिश्रा, मंजू डोभाल, मनमोहन शर्मा,गुलशेर मिंया मुन्ना भाई, इलियास अंसारी, हरिकृष्ण भट्ट, जगदीश चौहान, मोहित ग्रोवर, महेन्द्र सिंह पंवार, संजय शर्मा, अक्षय शर्मा, जया भारद्वाज, आनन्द बहुगुणा, नागेश रतूड़ी, अरूण कुमार शर्मा आदि ने बैठक में अपने सुझाव दिये।

बैठक में मीना रावत, सीताराम नौटियाल, अमित भण्डारी, अनूप कपूर, अर्जुन सोनकर, दीप बोहरा, जगदीश धीमान, अनिल बसनेत, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, संदीप चमोली, धीरेन्द्र सावन, विचित्र कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह, राजीव प्रजापति, मनमीत सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, दानिश कुरैशी, विनीत डोभाल, सुनील बांगा, रवि कुकरेजा, आनन्द त्यागी, राजू बहुगुणा, लेखराज, विक्रम सिंह नेगी, हुकम सिंह गडिया, सुनीता सिंह, नजमा खान, अंजुम अख्तर, संतोष सैनी, रजनी सिंह, अमन सिंह, कपिल जोशी, तरूण भारद्वाज, विराट सागर, अमीचन्द सोनकर, श्याम सिंह रमोला, सौरभ नौटियाल, भूपेन्द्र नेगी, गौतम सोनकर, हर्ष सोनकर, सिद्धार्थ वर्मा, मुकेश, रिपुदमन, आषीश, अमरजीत सिंह, अभिषेक तिवारी, विनय शर्मा आदि अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!