मुख्यमंत्री के स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना के लिए हुआ हवन यज्ञ, मेयर एवं विधायक चमोली भी रहे मौजूद

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य संस्थाओं द्वारा राज्य में यज्ञ एवं प्रार्थना का दौर जारी है।

आज महानगर किसान मोर्चा द्वारा सब्जी मंडी निरंजनपुर स्थित मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र और प्रदेश में त्रिवेंद्र के नेतृत्व में देश और प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें इनके साथ कार्य करने का अवसर मिल रहा है।

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि 14 देशों के नेताओं को लेकर हुए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा मत लेकर विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता निर्वाचित हुए हैं जो भारत की बढ़ती साख का उदाहरण है और नए एवं आत्मनिर्भर भारत की छवि को दर्शाता है। चमोली ने कहा कि प्रत्येक विधायक को मुख्यमंत्री से निरंतर सहयोग मिल रहा है उन्होंने अपनी विधानसभा धर्मपुर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी मीडिया को दी।

महानगर सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री के जीवन एवं कार्य पद्धति को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हम सब उनका अनुसरण करते हैं। रेशम फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी अजीत सिंह एवं महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने भी मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जाहिर की।

यज्ञ में महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कांबोज, महामंत्री सुभाष बालियान, कोषाध्यक्ष अजय सिंघल, स्थानीय पार्षद नीरज सेठी, अभिजीत चौधरी, रामगोपाल वर्मा, प्रमोद रोहिला, सतेंद्र सिंह, हेमलता भंडारी सहित दर्जनों किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!