कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सबको एकजुट होकर करना होगा काम : हीरा सिंह बिष्ट

0
219

देहरादून। विधानसभा रायपुर क्षेत्रांतर्गत गुजराड़ा आईटी पार्क में महानगर कांग्रेसजनों की बैठक युवा नेता हिमांशु नेगी के विशेष प्रयासों से किसान मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट एंव महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सबने मिलकर ऐसी फांसीवादी विचारधारा रखने वालों का मुकाबला करना है जिन्होंने देश के सौहार्द और सामाजिक समरसता को गहरा आधात पहॅुचाया है। उन्होंने कहा कि इस देश की उन्नति एवं प्रगति में किसी एक जाति धर्म और समुदाय का योगदान ना होकर देश के सभी वर्गों का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष में देश में जो जनहित के ऐेतिहासिक काम कांग्रेस ने किये थे केन्द्र की भाजपा सरकार उन कामों को नेेस्तनाबूत करने का काम कर रही है।

बिष्ट ने कहा कि आज देश की बागडोर ऐसे हाथों में है जो साम्प्रदायिकता फैलाकर देश के माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाने का काम हर कांग्रेस कार्यकर्ता को करना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है अब देश की जनता उनकी मंशा को समझ चुकी है।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रही पेयजल व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ठ करते हुए कहा कि राज्य सरकार पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है, जिस करण क्षेत्र की जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का विकास ठप्प हो गया है, कांग्रेस सरकारों के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया है। आज आम आदमी मंहगाई के बोझ से इतना दब चुका है कि उसे दो जून की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में देश एवं प्रदेश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थाे के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया था। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है। कांग्रेस शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे, वहीं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम 95 रूपये प्रति लीटर से अधिक तथा डीजल के दाम 90 रूपये प्रति लीटर से अधिक के उच्च स्तर पर हैं तथा रसोई गैस के दाम 1000 रूपये से अधिक। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार की जा रही भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर भारी चोट पहुँची है।

कांग्रेस नेता एसपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रूपये था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 950 तक पहुॅच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 8 वर्षाे में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हर दुःख दर्द में उनके साथ खडी है तथा भाजपा की इस गरीब विरोधी नीति का सडक से लेकर सदन तक विरोध करती रहेगी।
आम आदमी की क्रय शक्ति जस की तस है। इसी तरह स्वस्थ्य, शिक्षा, बुनियादी सुविधा, पेयजल, सड़क आदि तमाम पैमानों पर उत्तराखण्ड लगातार पीछे खिसक रहा है। इस हालत में विकास का ढोल भाजपा के निरशाजनक प्रदर्शन की पोल खोल रहा है। ऐसे में विकास की बात बेमानी हो गई है। भाजपा को विकास की जुमलेबाजी करने से पहले आत्मचिन्तन कर लेना चाहिए। वैसे भी भाजपा काठ की हांडी है, उसे बार बार चूल्हे पर नहीं चढाया जा सकता।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय उनियाल, प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोन्टू, जगत सिंह नेगी, अखिल मोहन फरासी, हिमांशु नेगी, संदीप शर्मा, गोवर्धन फरासी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेश उनियाल, श्रीमती कुसुम कुल्हान, नवीन उनियाल, पूर्व प्रधान अजीत सिंह नेगी, हिमांशु फरासी, शादाब अली, विशाल उनियाल, अनूप चौहान,भूपेश फरासी, अभिलाष शर्मा मोनू, विनोद कुमार, अनूप चौहान के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here