देहरादून जिले में 9 सीटों पर भाजपा एवं एक सीट पर कांग्रेस की जीत, देखें कौन कितने वोटों से जीता

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। जिसमें भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी यह मिथक टूट गया है कि प्रदेश में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आती है। वही इसके साथ ही एक और मिथक यह टूटा है कि प्रदेश में जो भी शिक्षा मंत्री बनता है वह चुनाव हार जाता है। इस मिथक को तोड़ते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस, भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री पद के दावेदार चुनाव हार गए हैं।

देहरादून जिले में वर्ष 2017 की तरह एक बार फिर भाजपा ने पुरानी 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपनी चकराता की सीट बचाने में सफल रहे हैं।

देहरादून जिले में भाजपा कांग्रेस को मिले वोट

सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर 8244 वोटो से जीते
भाजपा को 63340 वोट
कांग्रेस को 55096

रायपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 28947 वोट से जीते

भाजपा 63257
कांग्रेस 34310

कैन्ट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20812 वोटो से जीती

भाजपा 45058
कांग्रेस 24246

ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल 19074 वोटो से जीते

भाजपा 52125
कांग्रेस। 33057

मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 15189 वोट से जीते
भाजपा 44383
कांग्रेस। 29194

डोईवाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला 28891 वोटों से जीते

भाजपा 64158
कांग्रेस। 35267

चकराता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 9029 वोटों से जीते

भाजपा 26902
कांग्रेस। 35931

विकासनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5159 वोट से जीते

भाजपा 40383
कांग्रेस। 35224

धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली 10155 वोटों से जीते

भाजपा 57761
कांग्रेस 47606
SW
राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास 11035 वोटो से जीते

भाजपा 36537
कांग्रेस। 25502

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!