देहरादून : डंपर से टकराये मोटर साइकिल सवार, एक की मौत दूसरा घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। थाना रानीपोखरी के अंतर्गत थानो चौक पर मोटर साइकिल की डंपर से टक्कर के बाद मोटर साइकिल सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

थाना रानीपोखरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थानों चौक से पहले एक डंपर व एक मोटरसाइकिल की टक्कर होने पर सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची डंपर संख्या UK07 CB 4069 तथा एक मोटरसाइकिल अवेंजर UK07 FE-3086 की आपस में टक्कर हो जाने के कारण दो व्यक्ति जो बाइक पर सवार थे घायल हो गए। उनको प्रथम उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की मदद से हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट भिजवाया गया जहां पर घायल शुभम डोभाल पुत्र मदनलाल डोभाल निवासी अठूरवाला डोईवाला उम्र 23 वर्ष को चिकित्सकों द्वारा मृतक घोषित किया गया तथा घायल व्यक्ति विजेन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी अथूरवाला डोईवाला उम्र 31 वर्ष को उपचार हेतु भर्ती किया गया। घटना के संबंध में घायल तथा मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है। आसपास मौजूद व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त हुई की दोनों व्यक्ति जौलीग्रांट की ओर से अपनी बाइक से रानीपोखरी क्षेत्र घूमने जा रहे थे जोकि काफी तेज गति मे होने के कारण थाना चौक से पहले डंपर के पिछले टायर से टकरा गए जिस कारण दोनों व्यक्ति घायल हो गए। इस संबंध में जांच जारी है। अभी तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों को थाना पुलिस द्वारा कब्जे मे लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!