देहरादून: पेड़ कटान के चलते सहस्त्रधारा रोड के अधिकांश इलाकों में 3 दिन जारी रहेगी बिजली कटौती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के कई इलाकों में अगले तीन दिन और बिजली गुल रहने वाली है। इन इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। साथ ही लोगों से व्यवस्था बनाने की अपील की गई है।





मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपीसीएल ने एक बार फिर शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। ये शटडाउन दून के सहस्रधारा रोड, आईटी पार्क क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे पेड़ों के कटान की वजह से किया जाएगा। ऐसे में चार अगस्त तक इन क्षेत्रों में सुबह दस से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली की परेशानी रहेगी। शेड्यूल के मुताबिक चालंग , आईटी पार्क , रिंग रोड बिजलीघर के दस फीडर से जुड़े चामासारी , सहस्रधारा शेरा गांव बगड़ा धोरन सहस्त्रधारा रोड , पैसिफिक गोल्फ , कुल्हान द्रोण वाटिका , एकता विहार मयूर विहार राजीव नगर कंडोली मंदाकिनी विहार ब्रह्मावाला खाला , डांडा लखौंड , तिब्बती कॉलोनी गोविंदनगर अमन विहार , छह नम्बर पुलिया नत्थनपुर रिंग रोड , जोगीवाला , मोहकमपुर , तपोवन रोड लाडपुर इलाके में बिजली कटौती की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!