देहरादून : एमडीडीए एक्शन में, 12 बीघा भूमि पर हुई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। एमडीडीए की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। सोमवार को ग्राम धौलास , ग्रीन शिवपुरी, देहरादून में विशाल कौशिक, दिनेश बेनीवाल एवं शोभित द्वारा लगभग 12 बीघा भूमि पर बिना लेआउट स्वीकृत कराए हुए भू विन्यास , सड़कों एवं प्लॉट्स का चिन्हिकरण एवं विकास कार्य किया जा रहा था, जिसे सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशानुसार प्राधिकरण सहा0 अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्तिथि में ध्वस्त कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!