देहरादून से दिल्ली के लिए नॉन स्टॉप वॉल्वो बस सेवा शुरू, मात्र चार घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। अगर आप दिल्ली से देहरादून आना चाहते हैं या देहरादून से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड रोडवेज ने आज से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए कम किराए में नॉन स्टॉप वॉल्वो बस सेवा शुरू की है। इस वॉल्वो बस से आप मात्र 4 घंटे में दिल्ली का सफर कर सकेंगे। मात्र 772 रुपए में इस वॉल्वो के द्वारा उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय किया जा सकता है।

आपको बता दे की दून से दिल्ली के लिए अभी बस से सामान्य तौर पर छह से सात घंटे का समय लगता है। यह नान स्टाप बस रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ बाइपास हो एक्सप्रेस वे से दिल्ली आइएसबीटी पहुंचेगी। बस का समय भी तय हो चुका है ये बस सुबह 11 बजे दून से चलेगी और दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद ये बस दिल्ली से पांच बजे दून के लिए वापस चलेगी और रात नौ बजे दून पहुंचेगी। रोडवेज ने अभी इस बस का किराया 772 रुपये रखा है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये किराया टोल खुलने के बाद बढ़ाया जाएगा। क्योंकि अभी एक्सप्रेस वे के टोल बंद हैं, जब टोल खुल जाएंगे तो उसी के हिसाब से किराया भी बढ़ जाएगा। रोडवेज के एक अधिकारी ने कहा कि जनशताब्दी ट्रेन के जाने के बाद इस बस को चलाया जाए तो यह एक घंटे बाद में चलकर भी ट्रेन से एक घंटे पहले दिल्ली पहुंच जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!