बैंक ऑफ बड़ौदा में 105 विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 24 मार्च तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने विभिन्न विभागों में कुल 105 पदों पर भर्ती के लिए एक और भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है।

बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट, एमएसएमई और कॉर्पोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आज से ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान वे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे। हालांकि, एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये ही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) भर्ती 2022: पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

मैनेजर (डिजिटल फ्रॉड) (फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट) – 15 पद
क्रेडिट ऑफिसर (एमएसएमई डिपार्टमेंट) – 40 पद
क्रेडिट एक्सपोर्ट/इंपोर्ट बिजनेस (एमएसएमई डिपार्टमेंट) – 20 पद
फॉरेक्स एक्वीजीशन एण्ड रिलेशनशिप मैनेजर (कॉर्पोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट) – 30 पद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!