भाजपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हरिद्वार के इन विधायक जी का कटा टिकट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 और प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले भाजपा 53 प्रत्याशियों की एक सूची जारी कर चुकी है। आज जारी की गई सूची में कुछ ही घंटों पूर्व कांग्रेस छोडकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले राजपाल सिंह को झबरेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट पार्टी द्वारा काट दिया गया है। राजपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने से पहले उनको पार्टी में शामिल करने को लेकर विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने आज दिन में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

यह बने भाजपा प्रत्याशी

1- झबरेड़ा विधानसभा से राजपाल सिंह
2- केदारनाथ विधानसभा से श्रीमती शीला रानी रावत

3- पिरान कलियर से मुनीष सैनी

4- कोटद्वार से श्रीमती रितु भूषण खंडूड़ी

5- रानीखेत से प्रमोद नैनवाल

6- जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा

7- लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट

8- हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला

9- रुद्रपुर से शिव अरोड़ा

को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची के साथ ही भाजपा अब तक 62 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार शेष 8 सीटों पर पार्टी कल घोषणा कर सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!