अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस नेता हाजी सुलेमान अंसारी ने जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

अहमद पटेल के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी सुलेमान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि अहमद साहब की कमी पूरी नही की जा सकती और कांग्रेस पार्टी के लिए यह बहुत बडा झटका है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता अहमद पटेल का बीमारी के चलते निधन हो गया है। अहमद पटेल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी सुलेमान अंसारी ने कहा कि अहमद पटेल बहुत समझदार और सभी को एकजुट रखने वाले नेता थे।अहमद पटेल न सिर्फ राजनीति की गहरी समझ रखते थे बल्कि इंसानियत को भी बहुत महत्त्व देते थे।

अंसारी ने कहा कि आठ बार सांसद रहने वाले अहमद पटेल उलझे हुए हालात में भी विवेकपूर्ण निर्णय लेने और मामलों को सुलझाने में माहिर माने जाते थे। अहमद पटेल पूरी तरह पार्टी को समर्पित और विकसित भारत का सपना देखने वाले नेता थे। अंसारी ने कहा कि अहमद पटेल जी की कमी को पूरा नही किया जा सकता।

www.astitvatimes.com

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!